हरियाणा में 1 अक्टूबर को मतदान और 4 अक्टूबर को नतीजे, हुड्डा बोले-कांग्रेस की बनेगी सरकार

हरियाणा में 1 अक्टूबर को मतदान और 4 अक्टूबर को मतगणना होगी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “हरियाणा में कांग्रेस तैयार है और लोग भी तैयार हैं। लोगों ने कांग्रेस को सत्ता में लाने का फैसला कर लिया है।”

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “देश में सबसे कम बजट केंद्र सरकार से हरियाणा को क्यों मिला? केंद्र सरकार आज हरियाणा से 7 रुपए लेकर केवल 1 रुपए वापस दे रही है। ये देश में सबसे कम है। हरियाणा में सबसे कम खेल बजट क्यों मिला? गुजरात में सबसे ज्यादा खेल बजट और हरियाणा में सबसे कम खेल बजट, ऐसा हरियाणा ने क्या बिगाड़ा है? हम ये सवाल पूछ रहे हैं और भाजपा की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।”

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- “हरियाणा की जनता का इंतज़ार अब ख़त्म होने वाला है, क्योंकि प्रदेश से भाजपा की विदाई अब तय है। पिछले 10 वर्षों में, हरियाणा में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार ने लोगों को धोखे के सिवाय कुछ नहीं दिया है। हमारे किसान और नौजवान – दोनों पीड़ित हैं। प्रदेश में बेरोज़गारी रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। अनेक भर्ती घोटाले हुए हैं। क़ानून व्यवस्था ठप्प है। भाजपा ने राज्य के सामाजिक ताने-बाने को विभाजित करना का षड्यंत्र रचा है”।

साथ ही खड़गे ने कहा-“कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हरियाणा को एक विश्वसनीय विकल्प दे सकती है। कांग्रेस छत्तीस बिरादरी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। हमने पहले भी विकास किया है और दोबारा हरियाणा को विकास की पटरी पर लाने के लिए हम संकल्पित हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता तक पहुँचना चाहिए और हमारी जीत सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *