राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की दिल्ली यात्रा, लोकसभा अध्यक्ष सहित कई केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात

जयपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शुक्रवार को दिल्ली यात्रा पर रहे। देवनानी ने दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी से मुलाकात की।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला से मुलाकात कर राजस्थान विधानसभा में किए गए नवाचारों के बारे में जानकारी दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से देवनानी ने भेंट कर अजमेर में सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक पर भारतीय सेना की अस्थाई चौकी स्थापित करने के संदर्भ में चर्चा की।

देवनानी ने शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर अजमेर स्मार्ट सिटी परियोजना के बारे में विस्तार से चर्चा की। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से भी मुलाकात की। उन्होंने रेल मंत्री वैष्णव से अजमेर में चल रही रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *