3 दिवसीय विदेश दौरे पर पीएम मोदी, जानिए क्यों खास है मुस्लिम देश का यह दौरा ?

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रुनेई दारुस्सलाम और सिंगापुर की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए। सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी ब्रुनेई दारुस्सलाम जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की ब्रुनेई यात्रा किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। इसके बाद वे सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर सिंगापुर जाएंगे। यह यात्रा 4-5 सितंबर के बीच निर्धारित है।

पीएम मोदी ने अपनी इस विदेश यात्रा को लेकर कहा-”मैं ब्रुनेई की पहली द्विपक्षीय यात्रा पर जा रहा हूं। मैं सुलतान हाजी हसनल बोलकियाह और शाही परिवार के दूसरे सदस्यों से मिलूंगा, ताकि हमारे ऐतिहासिक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सके। ब्रुनेई से मैं 4 सितंबर को सिंगापुर के लिए रवाना होऊंगा। मैं वहां राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरतनम, प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, वरिष्ठ मंत्री ली सीन लूंग और रिटायर्ड वरिष्ठ मंत्री गोह चोक टोंग से मिलने की प्रतीक्षा कर रहा हूं”।

सिंगापुर में पीएम मोदी 04-05 सितंबर को रहेंगे और इस दौरान भारत व सिंगापुर के बीच सेमीकंडक्टर निर्माण व डिजिटल भुगतान क्षेत्र में दो अहम समझौते होने की संभावना है। विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार का कहना है कि भारत व सगापुर के रिश्ते बहुत बड़े विस्तार के लिए तैयार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *