हरियाणा में चुनाव की घोषणा के साथ ही JJP को लगा बड़ा झटका… 4 विधायकों ने दिया इस्तीफा

हरियाणा में JJP को बड़ा झटका

हरियाणा में चुनाव की घोषणा के बाद दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी (JJP) को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के चार विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है. जजपा के ये चार विधायक हैं अनूप धानक, देवेंद्र बबली, रामकरण काला और ईश्वर सिंह. चर्चा है कि इनमें से तीन कांग्रेस पार्टी और एक भाजपा में शामिल होने वाले हैं. जून में हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रमुख पार्टियों ने 5-5 सीटें जीती थीं.

दो विधायक जिन्होंने बीजेपी को वोट दिया:
जेजेपी प्रमुख और पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पहले ही पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए दो विधायकों रामनिवास सुरजाखेड़ा और जोगी राम सिहाग को अयोग्य घोषित करने की मांग की थी. उन्होंने लोकसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में प्रचार किया था.

इसका मतलब यह है कि राज्य विधानसभा में पार्टी के पास सिर्फ 3 विधायक बचे हैं, जिनमें दुष्यंत चौटाला, उनकी मां नैना चौटाला और अमरजीत ढांडा शामिल हैं. मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्ववाली ये गठबंधन सरकार इस साल की शुरुआत में खट्टर के इस्तीफे के बाद गिर गई थी। धानक के बीजेपी में शामिल होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *