INLD ने किया स्वागत, BJP पर JJP का वार, चुनाव की तारीख बदलने पर क्या बोली AAP ?

हरियाणा में चुनाव की तारीख बदलने पर जहां इनेलो ने इसका स्वागत किया है तो वहीं जेजेपी ने बीजेपी पर निशाना साधा। INLD नेता औरविधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा, “मैं चुनाव आयोग का धन्यवाद करता हूं। क्योंकि यह लंबी छुट्टी थी… बहुत से लोग इस दौरान बाहर जा सकते थे जिससे 10 से 20 प्रतिशत मतदाता मतदान करने से वंचित हो सकते थे…”

‘BJP हथकंडे अपना रही है’
हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और JJP नेता दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तिथि 1 अक्टूबर से बढ़ाकर 5 अक्टूबर करने के चुनाव आयोग के फैसले पर कहा, “हम चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करते हैं लेकिन इससे साफ पता चलता है कि भाजपा अपनी हार से बचने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है पर इससे क्या होगा। जनता ने भाजपा को प्रदेश से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है…”

‘भाजपा बुरी तरह डरी हुई है’
हरियाणा AAP अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा, “भाजपा बुरी तरह डरी हुई है, हरियाणा की जनता इस अहंकारी, भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। हरियाणा का चुनाव जनता लड़ेगी, और जनता ने तय कर लिया है कि जेजेपी और भाजपा का हरियाणा की सत्ता में कोई स्थान नहीं है। आम आदमी पार्टी ने पहले भी चुनाव की तारीखों का स्वागत किया था, और अब भी कर रही है। हम सभी 90 विधानसभा सीटों पर मजबूती से लड़ने के लिए तैयार हैं।”

‘बुरी तरह से हारेगी भाजपा’
वहीं AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, “वे(BJP)चाहें चुनाव रद्द करवा लें, आगे बढ़वा लें या कुछ और करवा लें लेकिन भाजपा तो इस बार हारेगी ही। लोकसभा चुनाव के बाद से भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। भाजपा इस बार भी बहुत बुरी तरह से हारेगी। जनता उन्हें नकारना शुरू कर चुकी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *