JMM की प्राथमिक सदस्यता से चंपई सोरेन का इस्तीफा, आज भाजपा में शामिल होंगे

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। वे 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे। पिछले दिनों चंपई सोरेन ने अमित शाह से मुलाकात की थी।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने प्रदेशवासियों के नाम खुला पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने अपना दर्द बयां किया था। इस पत्र के जरिए चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमकर निशान साधा था।

पिछले तीन दिनों से हो रहे अपमानजनक व्यवहार से भावुक होकर मैं आंसुओं को संभालने में लगा था, लेकिन उन्हें सिर्फ कुर्सी से मतलब था। मुझे ऐसा लगा, मानो उस पार्टी में मेरा कोई वजूद ही नहीं है, कोई अस्तित्व ही नहीं है, जिस पार्टी के लिए हम ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। इस बीच कई ऐसी अपमानजनक घटनाएं हुईं, जिसका जिक्र फिलहाल नहीं करना चाहता। इतने अपमान एवं तिरस्कार के बाद मैं वैकल्पिक राह तलाशने हेतु मजबूर हो गया।

वहीं भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “झारखंड की वर्तमान सरकार ने राज्य की जो स्थिति बना दी है, चंपई सोरेन जैसा हर व्यक्ति जो झारखंड को प्यार करता है वो भाजपा सरकार लाना चाहता है। मैं झारखंड के लोगों की भावनाएं समझ रहा हूं। चंपई सोरेन के साथ-साथ झारखंड के लोगों का विश्वास टूट चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *