हरियाणा में चुनाव से पहले दुष्यंत चौटाला को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री समेत तीन विधायक BJP में शामिल

जींद: JJP के तीन पूर्व नेता अनूप धानक, राम कुमार गौतम और जोगी राम सिहाग हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। जननायक जनता पार्टी यानी जेजेपी के मुखिया दुष्यंत चौटाला को विधानसभा चुनाव के ठीक पहले बड़ा झटका लगा है।

रामकुमार गौतम नारनौंद से विधायक हैं, उन्होंने 2019 में बीजेपी के कैप्टन अभिमन्यु को हराया था। गौतम को 73,435 वोट मिले थे, जबकि अभिमन्यु के खाते में 61,406 वोट आए थे। यहां तीसरे स्थान पर कांग्रेस रही थी। 2014 के चुनाव में कैप्टन अभिमन्यु ने यह सीट जीती थी।

अनूप धानक पूर्व मंत्री हैं और दो बार उकलाना से विधायक रहे हैं। अनूप धानक ने उकलाना सीट पर बीजेपी की आशा खेडर को हराया था। अनूप धनक पहले आईएनएलडी से भी विधायक रह चुके हैं। धनक को 2019 में 65,369 वोट मिले थे जबकि आशा खेडर को 41,676 वोट प्राप्त हुए थे।

जोगीराम सिहाग बरवाला से विधायक हैं। जोगीराम सिहाग ने बीजेपी के सुरेंद्र पूनिया को हराया था, हालांकि जीत और हार का अंतर बेहद काम था। जोगी राम को 45,868 वोट मिले थे जबकि सुरेंद्र पूनिया को 41,960 वोट हासिल हुए थे। जोगी राम सिहाग ने 2009 का चुनाव निर्दलीय ही लड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *