तेतुलमारी थाना क्षेत्र में क्रांति का बोलबाला, स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से कर रहा कोयला चोरी 

धनबाद : तेतुलमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों क्रांति का बोलबाला चल रहा है। स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर कोयला चोरी की जा रही है। एट लेन स्थित एक अवैध भट्ठा में प्रतिदिन सैकड़ों टन अवैध कोयला जमा किया जाता है और ट्रकों में भरकर बाहर भेज दिया जाता है।

धनबाद एसएसपी के कड़े निर्देश के बावजूद स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से प्रतिदिन लाखों रुपए का कोयला चोरी कर जीटी रोड के भट्ठों में खपाया जा रहा है । क्रांति के रसूख का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि सीएम से लेकर सूबे के पुलिस प्रमुख तक के कड़े निर्देश के बावजूद वह बड़े पैमाने पर कोयला चोरी कर रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *