गोपाल खेमका हत्याकांड: तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, DGP बोले— सभी पहलुओं पर जांच जारी

📍 पटना, बिहार | 6 जुलाई 2025
✍️ रिपोर्ट: [राजीव कुमार ओझा]


🕯️ व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या से राजनीतिक हलचल तेज़, तेजस्वी यादव ने साधा सीधा निशाना

राजधानी पटना में गोपाल खेमका की हत्या के तीसरे दिन भी सियासी बयानबाज़ी थमी नहीं है।
RJD नेता तेजस्वी यादव ने आज खेमका के परिजनों से मुलाकात की और इस हत्या को ‘महान जंगलराज’ करार देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला।

“बिहार की ध्वस्त कानून व्यवस्था व बेलगाम भ्रष्टाचार पर अगर किसी को ग़ुस्सा नहीं आ रहा तो समझिए मानवीय संवेदना मर चुकी है।”
तेजस्वी यादव


🔴 तेजस्वी यादव का बड़ा बयान: “बिहार छोड़ रहे व्यापारी, अचेत हैं मुख्यमंत्री”

“बिहार में आज व्यापारी डर के साए में जी रहे हैं, कई तो राज्य छोड़ने की सोच रहे हैं। अपराधियों का तांडव और भ्रष्टाचार चरम पर है… मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं, सरकार सुनती ही नहीं।”
तेजस्वी यादव, RJD नेता


🛡️ DGP विनय कुमार की सफाई: “जांच बहुआयामी है, कई टीमें काम कर रही हैं”

बिहार पुलिस के DGP विनय कुमार ने प्रेस बयान में कहा:

“हम कई एंगल से जांच कर रहे हैं। पटना और वैशाली पुलिस की टीमें काम कर रही हैं क्योंकि 2018 में खेमका के बेटे की हत्या वैशाली में हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध अपराधी भागता हुआ दिखा है।”

“जैसे ही हमें सूचना मिली, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। SIT पहले ही गठित की जा चुकी है।”


🔵 भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद: “यह मेरा क्षेत्र है, मैं स्वयं सख्ती से निगरानी कर रहा हूं”

“SSP, DM और उपमुख्यमंत्री से मैंने बात की है। SIT बन चुकी है, लेकिन कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए। अगर पुलिस लापरवाही में पाई जाती है, तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई हो।”
रविशंकर प्रसाद, सांसद


🗣️ विपक्ष के अन्य नेताओं की तीखी टिप्पणियां

🔴 मनोज झा (RJD सांसद)

“मुख्यमंत्री जब तक सचेत नहीं होंगे, तब तक कोई कार्रवाई नहीं होगी। पटना में सीएम आवास से दो किलोमीटर दूर हत्या हुई है, यह अराजकता नहीं तो क्या है?”

🔵 प्रमोद तिवारी (कांग्रेस नेता)

“बिहार ‘क्राइम कैपिटल’ बन चुका है। मुख्यमंत्री की मन:स्थिति पर भाजपा खुद सवाल खड़े कर रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *