दिल्ली में नशे के खिलाफ सख्ती: 2025 में अब तक 1100 गिरफ्तार, सीएम रेखा गुप्ता ने दी कड़ा संदेश

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में अब तक दिल्ली पुलिस ने नशे के कारोबार में शामिल 1100 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। साथ ही बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त की गई हैं।

नशा विरोधी अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हुई बात
सीएम रेखा गुप्ता अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने कहा: “सरकार, पुलिस और समाज – सभी इस बुराई को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन जब तक हम सभी एक टीम बनकर मिलकर काम नहीं करेंगे, तब तक यह लड़ाई अधूरी रहेगी। मेरा मानना है कि जब पूरा समाज साथ खड़ा होगा, तभी नशे की बुराई पूरी तरह खत्म हो सकेगी।”

1100 से ज्यादा गिरफ्तारी, सख्त कार्रवाई जारी
मुख्यमंत्री के अनुसार: साल 2025 में अब तक 1100 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अवैध नशीली दवाएं बरामद कर जब्त की गई हैं। इन सभी मामलों में कानूनी कार्रवाई तेज़ी से चल रही है।

समाज की भूमिका भी बताई अहम
सीएम गुप्ता ने केवल सरकारी कार्रवाई को पर्याप्त नहीं बताया, बल्कि परिवार, स्कूल, कॉलेज और समाज के हर वर्ग से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक अपराध नहीं, बल्कि सामाजिक बुराई है, जिससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है।

दिल्ली में ड्रग्स के खिलाफ “जन आंदोलन” की तैयारी
राजधानी में अब नशे के खिलाफ केवल पुलिसिया अभियान ही नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों और स्कूल-कॉलेज स्तर पर कैंपेन भी चलाने की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *