फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में सिसोदिया ने किया रोड शो, कहा-हरियाणा की जनता AAP को देगी मौक़ा

फ़रीदाबाद, हरियाणा: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और AAP नेता मनीष सिसोदिया ने बल्लभगढ़ में रोड शो किया। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, “हरियाणा की जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ भाजपा को चुना था लेकिन भाजपा ने हरियाणा की जनता को धोखा दिया है और कोई काम नहीं किया”…

मनीष सिसोदिया ने कहा-“हरियाणा की जनता अब बदलाव चाहती है। जब दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को मौका मिला तो उन्होंने खूब काम किया, उसी तर्ज पर आज पंजाब सरकार काम कर रही है। हरियाणा के एक तरफ पंजाब है और दूसरी तरफ दिल्ली, दोनों तरफ के लोग देख रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल मौका मिलने पर किस तरह का काम करते हैं। पूरी उम्मीद है कि हरियाणा इस बार अरविंद केजरीवाल को मौका देगा।”

साथ ही उन्होंने कहा-“हरियाणा की जनता ने बहुत उम्मीदों के साथ भाजपा को चुना था, लेकिन इस पार्टी ने उन्हें धोखा दिया और लूटा। उन्होंने राज्य में स्कूल, अस्पताल और रोज़गार पर कोई काम नहीं किया। यहां की जनता पिछले 10 सालों से दुखी है और अब बदलाव चाहती है। जिस तरह के काम दिल्ली और पंजाब में हुए हैं उन्हें देखकर अब हरियाणा की जनता AAP को मौक़ा देगी”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *