हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनावी बिगुल, जानिए कब होगी वोटिंग और कब आएंगे नतीजे ?

हरियाणा में 1 अक्टूबर को मतदान होगा और 4 अक्टूबर को मतगणना होगी। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे, 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा। 4 अक्टूबर को मतगणना होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “हरियाणा में कुल 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं जिसमें से 73 जनरल, ST-0 और SC- 17 हैं… कुल मतदाताओं की संख्या 2.01 करोड़ हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1.06 करोड़, महिला मतदाताओं की संख्या 0.95 करोड़ है…”

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “जम्मू-कश्मीर में कुल 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं जिसमें से 74 जनरल, 9 ST और 7 SC हैं… मतदाताओं की संख्या कुल 87.09 लाख हैं जिसमें 44.46 लाख पुरुष और 42.62 लाख महिला मतदाता होंगे। जम्मू-कश्मीर में युवा मतदाताओं की संख्या 20 लाख है…” मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “जम्मू-कश्मीर में पार्टियों ने एक और अनुरोध किया था कि उनके जो उम्मीदवार हैं, और पार्टी के पदाधिकारी हैं उन सभी को बराबर सुरक्षा मिले ऐसा ना हो किसी को कम सुरक्षा मिले। हमने इसे लेकर दिशा निर्देश दे दिए हैं कि सभी उम्मीदवारों को सुरक्षा मिले।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *