जामताड़ा की जनता ने लिया ‘संकल्प’, BJP नेता दुबराज मंडल बोले- अब होकर रहेगा परिवर्तन

जामताड़ा, झारखंड : विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने अभी से तैयारी तेज कर दी है। खास तौर पर BJP ने जामताड़ा में चुनावी बिगुल फूंक दिया है। जामताड़ा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से परिवर्तन संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी तादाद में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जामताड़ा में कांग्रेस को पटखनी देने के लिए दुबराज मंडल ने कमान संभाल ली है। जामताड़ा विधानसभा से BJP की टिकट के सबसे बड़े दावेदार दुबराज मंडल ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। दुबराज मंडल की ओर से बाइक रैली भी निकाली गई, जिसमें 500 से ज्यादा बाइक सवार शामिल हुए। बाइक सवार BJP कार्यकर्ताओं ने पोसाई मोड़ से यज्ञ मैदान तक सफर तय किया। BJP कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था। जगह-जगह लोगों ने गर्मजोशी के साथ दुबराज मंडल का जोरदार स्वागत किया।

वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के प्रभारी दुबराज मंडल ने जनसभा को भी संबोधित किया। जनसभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पश्चिम बंगाल से शेरनी कही जाने वाली हुगली की सांसद लॉकेट चटर्जी के साथ दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन भी मौजूद रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए दुबराज मंडल ने प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बाप-बेटे ने 35 साल जामताड़ा पर राज किया, लेकिन विकास के नाम पर हर बार उपेक्षा का शिकार होना पड़ा। जामताड़ा की जनता को सिर्फ लूटने का काम किया गया।

दुबराज मंडल ने कहा कि कांग्रेस और झामुझो ने जनता को सिर्फ गुमराह करने का काम किया। दुबराज मंडल यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि जामताड़ा की सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। स्वास्थ्य के नाम पर अस्पताल तो हैं, लेकिन यहां से मरीजों को सिर्फ रेफर ही किया जाता है। बीजेपी नेता दुबराज मंडल ने आदिवासी समाज को अपने अधिकार के लिए एकजुट होने की अपील की। साथ ही कहा कि आदिवासियों का धर्म परिवर्तन कर उन्हें लूटने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वो बाप-बेटे की साजिश का पर्दाफाश करेंगे और चुनाव में कमल खिलाने का काम करेंगे।

हुगली से सांसद लॉकेट चटर्जी ने भी झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि इस सरकार ने सिर्फ गरीब और आदिवासी भाइयों को लूटने का काम किया है। भ्रष्ट सरकार झारखंड को अंदर ही अंदर खोखला करती जा रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में आए दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म की वारदातें सामने आती हैं, लेकिन झारखंड सरकार चुप्पी साधे हुए है। सांसद लोकेश चटर्जी ने कहा कि ना सहेंगे, ना कहेंगे, बदल के रहेंगे। वहीं कार्यक्रम में BJP विधानसभा प्रभारी सुनील अग्रवाल, BJP जिलाध्यक्ष सुमित शरण, BJP जिला महामंत्री मितेश साह, BJP नेता सुनील हांसदा, कमल गुप्ता, कुणाल सिंह भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *