भारत ने ब्राजील के कुइआबा में जी-20 कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री राम नाथ ठाकुर, ब्राजील में भारत के राजदूत सुरेश रेड्डी और संयुक्त सचिव (एनआरएम), कृषि एवं किसान कल्याण विभाग फ्रैंकलिन एल. खोबंग, ने 12-14 सितंबर, 2024 को ब्राजील के कुइआबा में आयोजित जी-20 कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया।

राम नाथ ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत कृषि विकास को प्राथमिकता देता है। हमारा दृष्टिकोण न केवल उत्पादकता पर केंद्रित है, बल्कि आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करता है।  किसानों की समृद्धि को बढ़ाता है और विकास के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण को मूर्त रूप देता है। उन्होंने आगे बताया कि भारत खाद्य सुरक्षा और पोषण सुनिश्चित करने के लिए विश्व के सबसे बड़े खाद्य-आधारित सुरक्षा कार्यक्रमों को लागू कर रहा है।

उन्होंने सतत और समृद्ध भविष्य के लिए मज़बूत कृषि प्रणाली विकसित करने हेतु भारत की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया। उन्होंने विकासशील और अल्प विकसित देशों को विशेष महत्व देने को भी रेखांकित किया, जो भारत और अन्य देशों में छोटे और सीमांत मछुआरों को सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें वैश्विक व्यापार चर्चाओं में प्रभावी रूप से भाग लेने में सक्षम बनाने के लिये महत्वपूर्ण है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *