मोदी की रैली से पहले कश्मीर को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम

PM मोदी की रैली से पहले कश्मीर को दहलाने की साजिश
14 सितंबर को जम्मू कश्मीर के डोडा जिला प्रधानमंत्री मोदी की रैली से पहले कश्मीर को दहलाने की कोशिश नाकाम हो गई. सेना के जवानों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराया है. मुठभेड़ ऊधमपुर-कठुआ जिलों की सीमा पर बसंतगढ़ में हुई.मुठभेड़ स्थल से जनसभा स्थल की पहाड़ी रास्ते से दूरी करीब 65 किलोमीटर है.

जवानों ने दो आतंकियों को किया ढेर
बसंतगढ़ के ज्वालता टाप क्षेत्र में जैश के आतंकियों के छिपे होने की पुख्ता सूचना के आधार पर पश्चिमी कमान से सेना की एक पैरा स्पेशल फोर्स ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी टीम के साथ आपरेशन शुरू किया. घेराबंदी होते देख आतंकियों ने गोलीबारी कर भागने की कोशिश की, लेकिन सुरबलों ने जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों को मार गिराया.

हथियारों का जखीरा बरामद
मारे गए आतंकियों के पास से जवानों ने M 4 कार्बाइन राइफल, एके राइफल, पिस्तौल, मैगजीन, मोबाइल फोन सहित बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद व अन्य सामान बरामद किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *