गारू में भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया, बर्बर हमले के विरोध में हल्ला बोल 

 

आलोक कुमार सिंह की रिपोर्ट 

लातेहार, झारखंड : भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनेश्वर सिंह के नेतृत्व में शनिवार को गारू थाना के मुख्य गेट के पास झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य मुख्यमंत्री पर झारखंड के युवाओं के साथ धोखा देने का आरोप था।

मंडल अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सोरेन ने चुनाव के समय युवाओं को 5 लाख रोजगार देने और न मिलने पर सरकारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन पांच साल बाद भी ये वादे पूरे नहीं हुए। सुनेश्वर सिंह ने कहा कि जब युवा 23 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने गए, तो मुख्यमंत्री ने पुलिस का इस्तेमाल कर युवाओं को पीटा। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह गांवों के साथ अन्याय कर रही है और भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हाल ही में हुए बर्बर हमले के विरोध में पुतला दहन किया जा रहा है।

प्रदर्शन में भाजपा के कई प्रमुख नेता शामिल थे, जिनमें अनुसूचित जनजाति के जिला अध्यक्ष मंगल उरांव, युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अनूप कुमार कश्यप, कार्य समिति सदस्य सुभाष कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश कुमार, रामलाल प्रसाद, मोहनलाल उरांव, प्रभु उरांव, पवन गुप्ता, संतोष यादव, आकाश कुमार और सुमित शामिल थे। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने वादे पूरे नहीं किए, तो पार्टी अपना आंदोलन जारी रखेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *