ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी, दोनों देश के बीच कई व्यापारिक समझौते

वियना (ऑस्ट्रिया): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रिया के संघीय राष्ट्रपति एवीडी बेलेन से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

वही पीएम मोदी ने ऑस्ट्रिया के चांसलर से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “चांसलर कार्ल नेहमर के साथ एक उत्कृष्ट बैठक हुई। ऑस्ट्रिया की यह यात्रा बेहद खास है क्योंकि कई दशकों के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री इस अद्भुत देश का दौरा कर रहा है। यह वह समय भी है जब हम भारत-ऑस्ट्रिया मित्रता के 75 वर्ष पूरे कर रहे हैं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर और अन्य लोगों ने वियना में भारत-ऑस्ट्रिया व्यापार बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में भारत और ऑस्ट्रिया के करीब 40 व्यवसायिक प्रतिनिधि शामिल हुए।

रूस के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रिया की ऐतिहासिक यात्रा की। तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में पीएम मोदी को ऑस्ट्रिया आने का अवसर मिला। दरअसल, पीएम मोदी की ऑस्ट्रिया यात्रा ऐतिहासिक होने के साथ-साथ काफी विशेष भी है। बता दें कि 41 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *