PM Modi Russia Visit: पीएम मोदी पहुंचे मॉस्को, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के दौरे पर है। पीएम मोदी‌ रूस के मॉस्को पहुंचे। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी रूस के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। वह मॉस्को में राष्ट्रपति पुतिन के साथ 22वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित करेंगे।

पीएम मोदी जैसे ही मास्को पहुंचे, एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं रूसी श्रद्धालु मास्को में होटल के बाहर भजन गाते हुए दिखे। आपको बता दें कि भारत और रूस के बीच की दोस्ती बहुत गहरी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से पीएम मोदी कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दोनों नेताओं के बीच रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर भी बातचीत हो सकती है।

फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की शुरुआत के बाद से यह भारतीय प्रधानमंत्री की रुस की पहली यात्रा है. यह, 2019 के बाद से पीएम मोदी की रूस की पहली और अपने तीसरे कार्यकाल की पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा भी है. नौ जुलाई को रूस में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद मोदी ऑस्ट्रिया के लिए रवाना होंगे।

रूस रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने एक बयान में कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी पिछले 10 वर्षों में और बढ़ी है, जिसमें ऊर्जा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन और लोगों से लोगों का संपर्क आदि क्षेत्र शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *