T20 क्रिकेट में ICC का नया पावरप्ले नियम, रोमांच होगा दोगुना !

नई दिल्ली, 27 जून 2025: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टी20 मैचों के लिए नए पावरप्ले नियमों की घोषणा की है। ये बदलाव खास तौर पर उन मैचों के लिए लागू होंगे, जिनमें किसी वजह से ओवर कम कर दिए जाते हैं और पूरे 20 ओवर का मैच संभव नहीं होता। ICC के इस फैसले से टी20 क्रिकेट में और भी ज्यादा रोमांच देखने को मिलेगा।

नए पावरप्ले नियम क्या हैं ?
अगर पारी 8 ओवर की कर दी जाती है, तो पावरप्ले अब 2.2 ओवर का होगा, जबकि पहले यह 3 ओवर होता था।पावरप्ले के दौरान 30 यार्ड सर्कल के बाहर केवल 2 फील्डर्स रह सकते हैं।

  • 5 ओवर की पारी में पावरप्ले 1.3 ओवर होगा।
  • 6 ओवर की पारी के लिए पावरप्ले 1.5 ओवर होगा।
  • 7 ओवर की पारी में 2.1 ओवर पावरप्ले होगा।
  • 9 ओवर की पारी में 2.4 ओवर पावरप्ले होगा।
  • 10 ओवर की पारी में 3 ओवर पावरप्ले होगा।
  • 11 ओवर की पारी में 3.2 ओवर पावरप्ले होगा।
  • 12 ओवर की पारी में 3.4 ओवर पावरप्ले होगा।
  • 13 ओवर की पारी में 3.5 ओवर पावरप्ले होगा।
  • 14 ओवर की पारी में 4.1 ओवर पावरप्ले होगा।
  • 15 ओवर की पारी में 4.3 ओवर पावरप्ले होगा।
  • 16 ओवर की पारी में 4.5 ओवर पावरप्ले होगा।
  • 16 ओवर से अधिक ओवर की पारी में पावरप्ले 6 ओवर का ही रहेगा।

कब लागू होंगे ये नियम ?
ICC के मुताबिक ये नए नियम जुलाई 2025 से सभी टी20 मैचों में लागू कर दिए जाएंगे। खासकर तब जब मैच किसी कारणवश घटित हो और ओवर कम कर दिए जाएं।

पावरप्ले बदलाव से क्या होगा असर ?
पावरप्ले के दौरान फील्डिंग नियमों में बदलाव से बल्लेबाजों को ज्यादा रन बनाने का मौका मिलेगा और गेंदबाजों के लिए रणनीति और चुनौती भी बढ़ेगी। इससे टी20 मैचों का रोमांच दोगुना हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *