मोदी कैबिनेट ने 8 बड़े रेलवे प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, प्रधानमंत्री आवास योजना का विस्तार

मोदी कैबिनेट ने कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक के दौरान 8 बड़े रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। इन 8 बड़ी रेल परियोजनाओं से आकांक्षी जिले, आदिवासी बहुल क्षेत्र सभी को विकास का बड़ा माध्यम मिलेगा। इनमें से 3 परियोजनाएं ओडिशा के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्से की…

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “पिछले 10 साल में 4 करोड़ घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूरे देशभर में एक बहुत बड़ा सामाजिक परिवर्तन आया है। 3 करोड़ और नए घर के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई है। इसके लिए बजट प्रावधान 3,60,000 करोड़ रुपए होगा। 2 करोड़ घर ग्रामीण इलाकों में और 1 करोड़ घर शहरी इलाकों में होंगे…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *